यह ख़बर 12 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

75 साल से ज्यादा उम्र वाले न लड़ें लोकसभा चुनाव, राज्यसभा जाएं : बीसी खंडूड़ी

खास बातें

  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी बीजेपी नेता बीसी खंडूड़ी खुद 75 साल से ज्यादा के हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और जसवंत सिंह जैसे नेताओं को यह नसीहत दी है।
नई दिल्ली:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाने वाले बीजेपी नेता बीसी खंडूड़ी ने कहा है कि 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहिए और उन्हें राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए।

खंडूड़ी खुद 75 साल से ज्यादा उम्र के हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और जसवंत सिंह जैसे नेताओं को यह नसीहत दी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खंडूड़ी ने कहा कि जिन लोगों ने संविधान बनाया था, उन्होंने उम्रदराज लोगों के लिए राज्यसभा बनाई थी, लेकिन दुर्भाग्य से आज उल्टा हो रहा है और राज्यसभा में 50-60 साल के लोग बैठे हैं और 80 साल के लोग लोकसभा में हैं।