विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2012

समुद्री लुटेरों के कब्जे से मुक्त हुए 10 भारतीय वतन लौटे

सोमालियाई समुद्री लुटेरों के कब्जे से छुटे 10 भारतीय देर रात अपने वतन वापस आ गए। मुबंई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत हुआ।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: सोमालियाई समुद्री लुटेरों के कब्जे से छुटे 10 भारतीय देर रात अपने वतन वापस आ गए। मुबंई एयरपोर्ट पर उनके परिजनों ने फूल माला से उनका स्वागत किया। करीब 11 महीने बाद एक-दूसरे को देख सभी की आंखें भर आई थीं। सोमालियाई समूद्री लुटेरों ने करीब 11 महीने पहले वी शीप कंपनी में काम करने वाले 17 नाविकों का अपहरण कर लिया था जिसमें भारत सहित इटली और अन्य देशों के भी नागरिक थे।

नाविकों की यूनियन के मुताबिक फिरौती देने के बाद ही भारतीय नाविकों को छुड़ाया जा सका है। लेकिन कितनी रकम देनी पड़ी ये बताने से इनकार कर दिया। वापस आए नाविकों ने बताया कि वहां उन्हें बड़े बुरे हाल में रखा गया था। खाने के लिए सिर्फ चावल और दिनभर में सिर्फ एक बाल्टी पानी दिया जाता था। उसी में नहाना−पीना और सभी काम करना पड़ता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somalia, Ten Indians, Hijack, सोमालिया, 10 भारतीय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com