विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2011

उत्तर भारत में शीत लहर, लेह में पारा -23.6 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है और जम्मू-कश्मीर के लेह में पारा शून्य से 23.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। ठंड की वजह से आठ लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 23.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चल गया जो इस जाड़े में सर्वाधिक ठंड दर्शाता है। जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में भंयकर ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से राज्य में तीन लोगों के मरने की खबर है। हांलाकि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोतरफा तरफ से यातायात बहाल हो गया है। उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस मौसम में पहली बार राजधानी में अधिकतम तापमान 15 से नीचे गया है। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दिल्ली में आज का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। उत्तर प्रदेश में भयंकर ठंड से पांच और लोगों के मरने की खबर है जिसे मिला कर अबतक राज्य में 24 लोग ठंड की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब हरियाणा में तेज ठंड रही।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर, भारत, शीत, लहर, लेह, पारा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com