केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान करने के कुछ दिनों बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (Telangana CM K Chandrashekhar Rao-KCR) आज (रविवार, 20 फरवरी) को मुंबई जा रहे हैं, जहां वह अपने समकक्ष महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackrey) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मिलेंगे.
तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के अनुसार, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उनकी टीम को रात के खाने पर आमंत्रित किया है. पार्टी ने बताया कि इन बैठकों के दौरान राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. केसीआर रविवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे और रात तक हैदराबाद लौट आएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"जनता बीजेपी को माफ नहीं करेगी, किसान-नौजवान उसका सफाया कर देंगे", बोले अखिलेश यादव
के चंद्रशेखर राव ने पहले बीजेपी पर निशाना साधा था और कहा था कि इसे देश की सत्ता से "बाहर" किया जाना चाहिए नहीं तो देश "बर्बाद" हो जाएगा. उन्होंने बीजेपी को सत्ता से "बाहर" करने के लिए राजनीतिक ताकतों को एक साथ आने का भी आह्वान किया था.
बीजेपी के खिलाफ विभिन्न विपक्षी दलों को एक साथ लाने के प्रयासों के तहत, केसीआर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने की भी योजना बना रहे हैं. इससे पहले, पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा ने केसीआर के पहल को समर्थन दिया था.
यूपी में बीजेपी की रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रोजगार के मुद्दे पर झेलनी पड़ी नारेबाजी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी कहा था कि गैर-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री जल्द ही दिल्ली में एक सम्मेलन करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं