विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2020

तेजस्वी यादव ने फिर सीएम बनने पर नीतीश कुमार को बधाई तो दी, लेकिन साथ ही...

Tejashwi Yadav की अगुवाई में राजद बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से चूक गई. एनडीए ने करीब 3 सीटों के अंतर से बहुमत हासिल किया.

तेजस्वी यादव ने फिर सीएम बनने पर नीतीश कुमार को बधाई तो दी, लेकिन साथ ही...
नीतीश कुमार ने लगातार चौथी बार बिहार की कमान संभाली है
नई दिल्ली:

राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ (Chief Minister) लेने के बाद उन पर कटाक्ष किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा,"नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत' होने पर शुभकामनाएं. आशा करता हूं कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनाएंगे. "

तेजस्वी की पार्टी बहुमत से चूकी
तेजस्वी (Tejashwi Yadav) की अगुवाई में राजद बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से करीब एक दर्जन सीटों से चूक गई. एनडीए ने करीब 3 सीटों के अंतर से बहुमत हासिल किया.नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने सोमवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तेजस्वी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोला था. उन्होंने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी जदयू के 43 सीटें जीतने पर भी सरकार बनाने को लेकर भी सवाल उठाए थे.

चिराग पासवान ने भी कसा था तंज
लोजपा नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने भी नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar Chief Minister) पद की शपथ लेने के साथ ही ट्वीट कर उन पर तंज कसा था. चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा था कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई. उम्मीद है कि यह सरकार अपना कार्यकाल पुरा करेगी और आप एनडीए (NDA) के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashvi Prasad Yadav, Tejashwi Attacks Nitish, Bihar Election 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com