राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब स्वर्ग में भगवान राम को हिचकी आती है तो सीता मैया पूछती हैं- प्रभु क्यों हिचकी आ रही है, तब राम जी कहते हैं-चुनाव सामने आ गया है, बीजेपी याद कर रही है. हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित इस रैली में तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव के जेल में होने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस दौर में जो लोग सच बोलते हैं, उन्हें दंडित किया जाता है. जब आप कोई सवाल पूछते हैं तो सत्ता में बैठे लोग जवाब देने की जगह समाज में जहर फैलाते हैं. तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा पीएम भूल जाते हैं कि यदि वह चौकीदार हैं तब देश के लोग थानेदार हैं.
तेजस्वी ने लिखी सीएम नीतीश को चिट्ठी
बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के नेता और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम को पत्र लिखा है और इस पर कुछ कदम उठाने की अपील की है. तेजस्वी यादव ने लेटर ट्वीट किया और लिखा- बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मेरा पत्र. 'क्राइम प्रिवेंशन 'के बजाय बिहार के सीएम आपराधिक संरक्षण में हैं. सीएम की भूमिका जनता की सुरक्षा की रक्षा करने की है, मगर दुर्भाग्य से, वह इस मुख्य कार्य को भूलते जा रहे हैं. बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में लिखा है. उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है कि असामाजिक तत्वों को खुली छूट दे दी गई है ताकि निर्भिक होकर अपराध करते रहे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन दिनों राज्य भर से दिन दहाड़े कॉन्ट्रैक्ट हत्या, राजनैतिक हत्या, बलात्कार, वसुली के लिए अपहरण, और विभिन्न तरह के अपराध सत्ता के करीब रहने वाले लोगों के समर्थन से हो रहा है, आए दिन ऐसली खबरें आ रही हैं. राज्य के बेबस और लाचार लोग अब यह मानने लग हैं कि राज्य में कोई कानून-व्यवस्था का शासन नहीं है और यहां कोई सुरक्षित नहीं है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े लोगों के करीबी इन घटनाओं के पीछे हैं. बता दें कि शनिवार को भी बिहार के पटना में एक पेट्रोल पंप को हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटा गया. इतना ही नहीं, एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली भी मार दी गई.
वीडियोः आरक्षण को लेकर आरजेडी का नया आंदोलन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं