विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2022

बिहार के पूर्वी चंपारण में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, अंधाधुंध फायरिंग करते फरार हुए आरोपी

बिहार (Bihar) के पूर्वी चंपारण के चिरैया में बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के भाई का कहना है कि कई बार धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई.

वीडियो में कैद हुई घटना
पटना:

बिहार के पूर्वी चम्पारण के चिरैया में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. ये घटना चिरैया थाना के ललबेगिया घाट चौक की है. ये घटना तब घटी जब शिक्षक राम बिनय सहनी नाश्ता करने के बाद होटल से निकले, तभी दो मोटरसाईकिलों पर सवार चार अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलिया चला दी. राम बिनय सहनी के सिर और शरीर में चार गोलिया लगी है, प्रत्यक्षदर्शिी के अनुसार दस से बारह राउण्ड फायरिंग की गई. 

स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक राम बिनय सहनी को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में लेकर गए. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. होटल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो मोटरसाईकिलों पर सवार चार अपराधी होटल में पहुंचें थे. जहां उन्होंने मौका पाकर उन्हें गोली मार दी. अंधाधुंध गोली चलाते हुए अपराधी भाग निकले.

इस घटना के वक्त मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अपराधी मोतिहारी की ओर से आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद वो गोलियां चलाते ढाका की ओर भाग गए. मोतिहारी के निजी अस्पताल में पहुंचे मृतक शिक्षक राम बिनय सहनी के बडे भाई लाल बाबू सहनी ने बताया कि उसे पिछले कई महिनों से धमकी मिल रही थी. जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी. हत्या की सूचना पर आस पडोस के ग्रामीणों ने मोतिहारी ढाका मुख्य सडक को जाम किया है.

ये भी पढ़ें: 'अरविंद केजरीवाल से सीखिए...'- कश्मीरी पंडितों और कश्मीर फाइल्स के मुद्दे पर क्या बोले मनीष सिसोदिया

इसके बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है. ग्रामीणों के आक्रोश को शान्त कराने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा. मौके पर पहूंचे सिकरहना ढाका के अनुमंडल पदाधिकारी इश्तेखार  अहमद ने बताया कि पुलिस प्रशासन वैज्ञानिक तरीके के साथ साथ पारम्परिक तरीके से जांच शुरु की है. उन्होंने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी की हत्या बहुत बडी घटना है,जिसके अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teacher Shot Dead In Bihar, Teacher Shor Dead In East Champaran, Crime News, Viral Video, Bihar News, Latest Bihar News, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com