विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2015

ताज महोत्सव की रंगारंग शुरुआत, गजब की प्रस्तुतियां

आगरा:

24वें ताज महोत्सव का रंगारंग आगाज बुधवार को हुआ। पहले दिन गायक कैलाश खेर के गानों पर दर्शक देर रात तक थिरकते नज़र आए। इसके अलावा शानदार लेजर शो के जरिये आगरा की कहानी लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में ब्रज के फूलों की होली और मयूर डांस ने भी लोगों का मन मोह लिया।
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देते कैलाश खेर
आगरा में प्रेम का उत्सव आज शुरू हुआ। उत्सव में कई प्रदेशों के लोगों ने अपनी कला का इजहार किया। प्रेम में समाये सैकड़ों लोग जमकर नाचे। सभी प्रदेशों के लोक नृत्यों ने प्रेम के उत्सव में दर्शकों को सराबोर कर दिया।

10 दिन तक चलने वाले इस ताज महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर चरकुला डांस और ब्रिज की होली की धूम रही। महोत्सव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने किया। उसके बाद मुक्ताकशी मंच पर गीत-संगीत और नृत्य की ऐसी लय ताल छिड़ी की सर्द रात में गर्मी पैदा हो गई।

राजस्थानी कलाकारों ने लोक नृत्य के साथ जोशीली शुरुआत की। वहीं मराठी लोक नृत्य ने अपने ठुमके और अदाईगी से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। पूरी दुनिया में मशहूर ब्रज की होली खेली गई। ये होली रंगों से नहीं फूलों से खेली गई। राधा और कृष्ण बने पात्रों ने अपने साथियों के साथ जम कर फूलों की बर्षा की।

ब्रज से आये कलाकारों ने होली से पहले ही होली का अहसास करा दिया। इस वार महोत्सव का एक थीम सोंग 'संस्कृति का सतरंगी उत्सव' भी तैयार किया है जिसकी प्रस्तुति भी की गई, जिसके बाद लेजर शो शुरू हुआ जिसमें ताज के इतिहास के बारे में बताया गया। दर्शक भी एक मंच पर कई प्रदेशों की प्रस्तुति को देख उत्साहित थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
ताज महोत्सव की रंगारंग शुरुआत, गजब की प्रस्तुतियां
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com