विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2012

भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचीं आंग सांग सू ची

भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचीं आंग सांग सू ची
नई दिल्ली: म्यामार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सू ची भारत दौरे पर आई हैं। सू ची 18 नवंबर तक भारत में रहेंगी। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर जवाहरलाल मेमोरियल में वह लेक्चर देंगी।

सू ची भारत में रहकर पढ़ाई कर चुकी हैं, क्योंकि 60 के दशक में उनकी मां भारत में बर्मा की राजदूत थीं। शुक्रवार को दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में उन्हें सम्मानित किया जाएगा जहां से उन्होंने राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aung San Suu Kyi, India Tour, Diwali, सू ची, भारत दौरा, दीवाली