विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

मुख्‍यमंत्री और वित्‍त मंत्री को सृजन घोटाले की जानकारी का कोई साक्ष्‍य नहीं: सुशील कुमार मोदी

सुशील मोदी, शुक्रवार को बिहार विधान सभा चैंबर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

Also Read in
मुख्‍यमंत्री और वित्‍त मंत्री को सृजन घोटाले की जानकारी का कोई साक्ष्‍य नहीं: सुशील कुमार मोदी
फाइल फोटो
  • भागलपुर में 1200 करोड़ का सृजन घोटाला उजागर हुआ
  • इस पर नीतीश बोले कि उन्‍होंने ही इस मामले को उजागर किया
  • बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सृजन घोटाले पर कहा है कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं हैं जिससे राज्य के मुख्यमंत्री और वित्‍त मंत्री को सृजन घोटाले की जानकारी हो. सुशील मोदी, शुक्रवार को बिहार विधान सभा चैंबर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

पढ़ें- क्या है आखिर सृजन घोटाला...

हालांकि मोदी ने वो सारे काग़ज़ात जारी किए जिससे साबित होता है कि सबसे पहले राबड़ी देवी के शासनकाल में सरकारी पैसा सृजन के खाता में जमा करने का आदेश हुआ. लेकिन इसके बावजूद मोदी का कहना है कि मात्र इस आधार पर राजद सरकार या राबड़ी देवी या उस समय के वित्‍त मंत्री पर आरोप नहीं लगाया जा सकता. सुशील मोदी ने कहा कि जांच से ही पता चलेगा कि आख़िर इस घोटाले को किस तरह अंजाम दिया गया.

पढ़ें: ऐसा कोई टकसाल नहीं जो मुझे खरीद सके: नीतीश कुमार

VIDEO: सृजन घोटाले पर विपक्ष का हंगामा


सुशील मोदी ने फिर दोहराया कि अगर इस घोटाले के बारे में ऊपर के लोगों का ध्यान जाता तब शायद ये पकड़ में आ जाता. अपने ऊपर राजद के आरोपों पर मोदी ने कहा कि ये तो ऐसे ही हैं जैसे चोर मचाए शोर. लालू यादव अपने ऊपर लगे आरोपों का तो जवाब नहीं देते दूसरे पर इनके द्वारा लगाए गए आरोपों की आखिर क्‍या विश्‍वसनीयता होगी? बिहार विधानसभा में इस मुद्दे पर शुक्रवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण सदन कि कार्रवाई स्‍थगित करनी पड़ी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Srijan Scam, Sushil Kumar Modi, Rabri Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com