अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत की जांच करने गए पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी (Vinay Tiwari) को लेकर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडे ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विनय तिवारी को ऐसे रखा जा रहा है कि जैसे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हो. मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई पहुंचे पुलिस अधिकारी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वॉरंटाइन में रखा है.
बिहार के डीजीपी ने संवाददाताओं से कहा, "हम बीएमसी से आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वॉरंटाइन से छोड़ने के लिए कह रहे हैं. हमने उनसे कहा कि वह एक आईपीएस अधिकारी हैं, कम से कम उन्हें वापस ही भेज दिया जाए. यह पेशेवर बर्ताव नहीं है. अधिकारी को ऐसे रखा जा रहा है कि जैसे कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हो."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले, पुलिस महानिदेशक ने कहा था कि एक टीम महाराष्ट्र सरकार की क्वॉरंटाइन की गाइडलाइन की जांच पड़ताल कर रही है और कहा कि विनय तिवारी को क्वॉरंटाइन करने की जरूरत नहीं है.
रिया चक्रवर्ती से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए बिहार के डीजीपी ने कहा, "वह हमारे संपर्क में नहीं हैं. वह फरार हैं और सामने नहीं आ रही हैं. वह मुंबई पुलिस के संपर्क में हैं कि नहीं, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है."
इस बीच, केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सुशांत राजपूत मामले में सीबीआई जांच की बिहार सरकार की सिफारिश को स्वीकार कर लिया गया है.
बता दें कि पटना पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह की शिकायत पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे. जिसके बाद मुंबई पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं