विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2016

सीबीआई के अंतरिम डायरेक्टर की नियुक्ति रद्द करने की याचिका पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

सीबीआई के अंतरिम डायरेक्टर की नियुक्ति रद्द करने की याचिका पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
सीबीआई निदेशक की नियुक्ति का मामला
नई दिल्ली: सीबीआई के अंतरिम डायरेक्टर राकेश अस्थाना की नियुक्ति के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय की है.

बता दें कि सीबीआई के अंतरिम डायरेक्टर की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट से नियुक्ति को रद्द करने की मांग गई है. एनजीओ कॉमन काज की ओर से प्रशांत भूषण ने याचिका दाखिल की है.

याचिका में कहा गया है कि सरकार ने जानबूझकर गुजरात काडर के अफसर की नियुक्ति की है. जबकि जो अफसर नियुक्त होना था, उसे दो दिन पहले ही किसी दूसरे पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है.

सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति पीएम, नेता विपक्ष और मुख्य न्यायाधीश करते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया जिससे साफ है कि इस नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया. इसी आधार पर कोर्ट में इस नियुक्ति को रद्द करने की मांग की गई है.
लेखक के बारे में
img
आशीष कुमार भार्गव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीबीआई, राकेश अस्थाना, सुप्रीम कोर्ट, प्रशांत भूषण, CBI, Rakesh Asthana, Supreme Court, Prashant Bhushan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com