New Delhi:
सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा में ज़मीन अधिग्रहण पर कड़ी टिप्पणी की है। किसानों की ज़मीन लिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने मायावती सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को आगाह किया कि बेवकूफ बनाने का खेल ना खेलें और पूछा कि ज़मीन अधिग्रहण से आम आदमी को क्या मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हुई सुनवाई में कहा है कि विकास के नाम पर आप क्या कर रहे हैं। ज़मीन बिल्डर को दे देते हैं। आम आदमी को क्या मिलता है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा जो रिहायशी इलाका बनाया जा रहा है वो किसके लिए है। इसके जवाब में सुपरटेक ने कहा कि ये ज़रूरतमंदों के लिए है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी दी कहा कि जिनकी ज़मीन है उनकी ज़रूरत नहीं है। आपको क्या लगता है कि जज को कुछ समझ नहीं आता है। कई राज्य सरकार बेवकूफ बनाने का ऐसा अभियान चला रही हैं। ज़मीन लेने के लिए आप लोगों को घरों से निकाल रहे हैं। जो आवाज़ उठाते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाता है। विरोध करने पर महिलाओं से बलात्कार किया जा रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सुप्रीम कोर्ट, सुपरटेक, नोएडा एक्सटेंशन, Supreme Court, Supertech, Noida Extension