विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2017

बाबरी मस्जिद विवाद मामले की शीघ्र सुनवाई पर निर्णय लेंगे : सुप्रीम कोर्ट

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मामले को शीघ्र सूचीबद्ध करने और उन पर सुनवाई शुरू करने का आग्रह किया था.

बाबरी मस्जिद विवाद मामले की शीघ्र सुनवाई पर निर्णय लेंगे : सुप्रीम कोर्ट
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह राम मंदिर-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को शीघ्र सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के मामले में निर्णय लेगा. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मामले को शीघ्र सूचीबद्ध करने और उन पर सुनवाई शुरू करने का आग्रह किया जिस पर प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड वाली पीठ ने कहा, ''हम इस बारे में निर्णय करेंगे.'' भाजपा नेता ने अपनी दलील में कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ मुख्य अपीलें उच्चतम न्यायलय में सात वर्षों से लंबित हैं और उन पर शीघ्र सुनवाई की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-
Live: सीएम योगी आदित्‍यनाथ का पहला अयोध्‍या दौरा, हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए
सीएम बनने के बाद पहली बार आज अयोध्या जाएंगे योगी आदित्‍यनाथ, रामलला के दर्शन करेंगे
अपनी दलील में उन्होंने यह भी कहा कि उस स्थान पर बिना किसी परेशानी के पूजा अर्चना के उनके अधिकार के पालन के लिए उन्होंने पहले भी अलग से एक याचिका दायर की थी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 2010 में अपने आदेश में उत्तर प्रदेश के अयोध्या के 2.77 एकड़ विवादित क्षेत्र को तीन भागों में बांटने का आदेश दिया था. तीन न्यायाधीशों वाली पीठ ने 2:1 के बहुमत वाले आदेश में कहा था कि उक्त भूमि को तीन पक्षकारों सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच बांट दिया जाए.

VIDEO-फिर राम मंदिर की सुगबुगाहट
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Case, Ayodhya Dispute, Ramjanmabhoomi-Babri Masjid, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com