ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इस मामले पर 19 फरवरी को कोर्ट सुनवाई करेगा. ओडिशा सरकार की अवमानना याचिका पर ये नोटिस दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवादित स्थान पर होने वाले पंचायत के चुनाव को लेकर कोई आदेश जारी नहीं करेंगे
. वो अदालती फैसले के परिणाम के तहत रहेंगे.
ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच विवादित हिस्से कोरापुट जिले में कोटिया ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर ओडिशा सरकार की अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. दरअसल आंध्र प्रदेश में कोटिया ग्राम पंचायत के तीन गांवों में पंचायत चुनाव कराने का ऐलान किया था. ओडिशा ने अपनी याचिका में कहा कि शीर्ष अदालत ने एपी के विजयनगरम जिले की सीमा से लगे 27 आदिवासी गांवों के संबंध में यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया था.चुनाव आयोग की सूची के मुताबिक-ये गांव ओडिशा में हैं और विधानसभा और संसद के लिए मतदान हुए थे. आंध्र का तीन गांवों के लिए स्थानीय चुनावों का आदेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है . याचिका में कहा गया है कि 1968 में SC ने इन गांवों पर यथास्थिति रखने का आदेश दिया और बाद में 2006 में कहा कि जब तक दोनों राज्यों के बीच विवाद हल नहीं हो जाता, तब तक यथास्थिति बनी रहेगी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चुनाव की घोषणा का ओडिशा सरकार ने शुरू से ही विरोध किया, क्योंकि कोरापुट और गजपति जिले को लेकर आंध्र और ओडिशा के बीच विवाद है. आंध्र प्रदेश ओर उड़ीसा के बीच कोटिया ग्राम पंचायत को लेकर अपने अधिकारों का दावा किया जाता रहा है. ओडिशा सरकार कहती है कि तीन गांव उसके अधिकार क्षेत्र में हैं, जबकि आंध्र प्रदेश का कहना है कि वो विजयनगरम जिले में सालुर मंडल के तहत स्थित हैं. ओडिशा सरकार आंध्र प्रदेश सरकारों पर आरोप लगाती रही है कि वह गांवों के कोटिया समूह के निवासियों को अतिरिक्त राशन और अन्य लाभ देकर लालच देती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं