विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2013

सपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार : अखिलेश यादव

सपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार : अखिलेश यादव
केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के अहम सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के अहम सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी ने साम्प्रदायिक ताकतों को सत्ता से बाहर रखने के लिए ही केन्द्र की कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा ‘‘मैं संख्याबल की गणित में नहीं पड़ना चाहता। इतना कहना चाहूंगा कि साम्प्रदायिक ताकतों को बढ़ने से रोकने के लिये सपा ने संप्रग सरकार को समर्थन दिया है।’’

अखिलेश ने कहा सपा केन्द्र को फिलहाल समर्थन दे रही है और इस बारे में आगे अंतिम फैसला पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ही लेंगे। वैसे, सपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। जब भी चुनाव होगा, पार्टी नेता और संगठन मैदान में उतरेंगे।

गौरतलब है कि एम करुणानिधि की अगुवाई वाली द्रमुक के समर्थन वापसी के बाद केन्द्र की कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के लिए सपा और बसपा का समर्थन महत्वपूर्ण हो गया है। हालांकि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव आज केन्द्र सरकार को फिलहाल समर्थन जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अखिलेश यादव, 2014 चुनाव, समाजवादी पार्टी, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, 2014 Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com