रोहतक:
पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद खुद को आग लगाने वाली 16-वर्षीय दलित लड़की की गुरुवार को रोहतक के अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद से लड़की की हालत गंभीर बनी हुई थी।
पीजीआईएमएस की पदेन निदेशक डॉ सुषमा सूद ने बताया कि लड़की 90 प्रतिशत तक जल गई थी और गत शुक्रवार से उसका यहां इलाज चल रहा था। अस्पताल में भर्ती कराते समय से ही उसकी हालत गंभीर थी। पीड़ित लड़की को करीब एक हफ्ते पहले सोनीपत के खरखोदा कस्बे से पीजीआईएमएस की प्लास्टिक सर्जरी इकाई में लाया गया था।
लड़की ने 11 जनवरी को अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। उस वक्त लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे। लड़की ने उसी दिन मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में आरोप लगाया था कि पांच दिन पहले उसके पड़ोसी राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। सोनीपत पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोनीपत रेप, रेप पीड़ित खुदकुशी, Sonepat Rape, Sonipat Rape Victim, Rape Victim Suicide