यह ख़बर 16 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सोनिया को बीमार बताने वाले होर्डिंग्स से हड़कम्प

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इलाहाबाद के पार्टी पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पदाधिकारियों ने शहर में होर्डिंग्स लगाकर सोनिया गांधी को बीमार बताते हुए प्रियंका वाड्रा को मैदान में उतारने की बात कही थी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने होर्डिंग्स लगाने वाले इलाहाबाद जिला कमेटी के सचिव हसीब अहमद और जिला कमेटी के सदस्य श्रीशचंद दुबे को सस्पेंड कर दिया है।

इलाहाबाद शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलपुर संसदीय सीट से प्रियंका वाड्रा को लोकसभा प्रत्याशी प्रस्तावित किए जाने के बाद शहर के सुभाष चौराहे पर कांग्रेसियों द्वारा लगाई गई होर्डिंग्स से कांग्रेस में ही नहीं वरन विरोधियों में भी खलबली मच गई है।

होर्डिंग्स में लिखा गया कि मइया (सोनिया) अब रहतीं बीमार, भइया (राहुल) के पास हो गया ज्यादा भार, प्रियंका फूलपुर से बनो उम्मीदवार, करो पार्टी का प्रचार।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

होर्डिंग्स के जरिये कांग्रेस के एक तबके ने यह दर्शाने की कोशिश की है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी की आंधी से बचाने के लिए प्रियंका एक मजबूत विकल्प हैं।