                                            सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोरा (फाइल फोटो)
                                                                                                                        
                                                                                मुंबई: 
                                        नेपाल की सेना उस समय विवादों में आ गई जब मीडिया में खबर आई कि शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने वर्दी में हवाईअड्डे पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोड़ा की अगवानी की। इस बारे में सेना और सरकार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
दोनों अभिनेत्रियां नेपाल आर्मी वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। यह कार्यक्रम पिछले साल आए भूकंप के पीड़ितों के लिए आयोजित किया गया था। इस संस्था की प्रमुख सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री की पत्नी हैं।
छपी खबरों के अनुसार जनरल समीर शाई सोनाक्षी की अगवानी के लिए शुक्रवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मौजूद थे। जबकि अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मलाइका अरोड़ा की अगवानी की। इस खबर के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की शाखा, हेलो सरकार में कई शिकायतें दर्ज कराई गईं जो सेना के दुरुपयोग को लेकर लोक शिकायतों को देखती है। अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने रक्षा मंत्रालय से स्पष्टीकरण मांगा है।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        नेपाल, नेपाली सेना, विवाद, मलाइका अरोड़ा, सोनाक्षी  सिन्हा, जोरदार स्वागत, Nepal Army, Dispute, Malaika Arora, Sonakshi Sinha, Warm Reception