- कार्यकर्ता की मौत के बाद अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी
- अर्थी को कंधा देने के बाद परिवार से भी मिली
- हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने का किया वादा
अमेठी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सक्रिय कार्यकर्ता और बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सुरेंद्र सिंह अमेठी (Amethi) की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी (Smirti Irani) के करीबी माने जाने जाते थे. सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद अपर पुलिस अधीक्षक दया राम (DayaRam) ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ (Lucknow) भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, और घटना की जांच जारी है. अपने करीबी कार्यकर्ता की मौत के बाद स्मृति ईरानी दोपहर बाद बरौलिया गांव पहुंचीं और सुरेन्द्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं. स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर पर पहले पुष्प चढ़ाये. इस दौरान वह काफी भावुक हो गयीं. स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया. इससे पहले वह सिंह के परिवार वालों से मिलीं और उन्हें ढाढस बंधाया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिंह के घर पहुंची स्मृति ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद यहां, 'मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं. सरकार एवं भाजपा संगठन दु:ख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं.' उन्होंने कहा, 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवायी जाएगी, जिसने गोली चलाई और जिसने गोली चलाने का आदेश दिया है, उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए आवश्यक हुआ तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.' स्मृति ने कहा कि अमेठी को आतंकित करने की नीयत से सुरेंद्र सिंह की हत्या की गई है. अमेठी टूटे, अमेठी झुके, इस घटना के पीछे यही राज छिपा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का 11 करोड़ का परिवार सुरेंद्र सिंह के परिवार के साथ खड़ा है. कानून की मर्यादा में रहकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी. ईरानी ने कहा, 'हम सब को संयम बरतना चाहिए. धैर्य से काम लेना होगा. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी.'
इस बीच लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा, 'हमें पुरानी रंजिश का पता चला है. हम ये भी पता कर रहे हैं कि कहीं कोई राजनीतिक दुश्मनी तो नहीं थी. यूपी पुलिस की टीमें सघन जांच कर रही हैं. अब तक हमने सात लोगों को हिरासत में लिया है. हमें इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य भी मिले हैं.' उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि अगले 12 घंटे में हम हत्या की वजह का पता कर लेंगे. सभी संभावित पहलुओं को देखा जा रहा है.' वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता की मौत अत्यंत दुखद है. वह परिश्रमी कार्यकर्ता थे. भले ही हत्यारे पाताल में क्यों ना छिपे हों, उन्हें ढूंढ निकालेंगे. इस घटना से पूरी अमेठी दुखी है.' उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है. हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री मोहसिन रजा भी पूर्व प्रधान के घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रजा ने बताया कि सिंह की हत्या उस समय हुई, जब वह सो रहे थे. यह अत्यंत जघन्य घटना है. रजा अमेठी के प्रभारी मंत्री भी हैं.
धूं-धूं कर जलती हुई इमारत में फरिश्ता बनकर आए इस शख्स ने बचाई कई
वहीं सुरेंद्र सिंह के बेटे अभय सिंह ने बताया कि कुछ कांग्रेस समर्थक असामाजिक तत्वों को अमेठी में भाजपा की जीत रास नहीं आयी. सिंह की हत्या पर भाजपा के अमेठी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक राजेश अग्रहरि ने कहा, 'कांग्रेस की हताशा और घटना के हालात को देखते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.' राजेश ने कहा कि चुनाव के बाद से कांग्रेस में हताशा है इसलिए घटना की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि इस घटना के राजनैतिक हत्या होने से इंकार नहीं किया जा सकता. सभी पहलुओं पर जांच हो रही है. सिंह पूर्व प्रधान रहे हैं इसलिए यह पुरानी रंजिश का मामला भी हो सकता है. लोकसभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण में सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा में रहे थे. उन्हें स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता था. इस जूता प्रकरण पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर बरौलिया गांव के लोगों को जूते बांटने का आरोप लगाते हुए इसे अमेठी के लोगों का अपमान बताया था. बरौलिया गांव को पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था.
(इनपुटः भाषा)
Video: स्मृति ईरानी ने बीजेपी कार्यकर्ता की अर्थी को दिया कंधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं