विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2020

त्रिपुरा : 8 साल की मासूम से रेप करने वाले 6 नाबालिग गिरफ्तार

त्रिपुरा (Tripura) के एक गांव में लुका-छुपी खेलने के बहाने 8 साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस (Police) ने 7 किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Also Read in
त्रिपुरा : 8 साल की मासूम से रेप करने वाले 6 नाबालिग गिरफ्तार
फरार आरोपी की तलाश जारी है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • त्रिपुरा में 8 साल की मासूम से रेप
  • 6 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
  • 1 आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अगरतला:

त्रिपुरा (Tripura) के एक गांव में लुका-छुपी खेलने के बहाने 8 साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस (Police) ने 7 किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा जिले के रहने वाले आरोपियों में एक फरार है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये छह आरोपियों में से चार को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि दो अन्य (करीब 12 साल उम्र के) को कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स की उप-संभागिय पुलिस अधिकारी प्रिया माधुरी मजूमदार ने बताया, ‘‘बच्ची के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, किशोरों ने उसे लुका-छुपी खेलने के लिए बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया. घटना शुक्रवार की है.''

VIDEO: देश प्रदेश : यूपी के लखीमपुर खीरी में 17 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura Rape, Teenager Rape, Tripura Police, Tripura News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com