मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार आज, जानें संभावित मंत्रियों के नाम

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जारी अटकलों पर आज विराम लग जाएगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे.

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार आज, जानें संभावित मंत्रियों के नाम

शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जारी अटकलों पर आज विराम लग जाएगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे.आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार सुबह 11 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रिमंडल के नये मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी. कोरोना संकट के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया था. यह शिवराज मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होगा. उम्मीद कि जा रही है कि इस विस्तार में 25 नए मंत्री बनाए जाएंगे.  

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई दिन से हो रहे मंथन पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में चौहान ने बुधवार को यहां मीडिया से कहा, ''मंथन से अमृत ही निकलता है. विष तो शिव पी जाते हैं. आज महामहिम राज्यपाल (आनंदीबेन पटेल) शपथ ग्रहण करेंगी. कल मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा.'' गौरतलब है कि  मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों के राज्य विधानसभा से त्यागपत्र देने से कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गयी थी और चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी. वे रिकॉर्ड चौथी बार प्रदेश के मुखिया बने हैं. कांग्रेस के अधिकांश बागी विधायक, जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं.

अब तक के संभावनाओं के आधार पर माना जा रहा है कि भाजपा से गोपाल भार्गव सहित 5 पूर्व मंत्री एवं 10 नए चेहरे को मंत्री पद की शपथ दिलायी जा सकती है, सिंधिया के 9 और करीबियों को मंत्री बनाया जा सकता है. संभावित मंत्रियों के नाम.

  1. गोपाल भार्गव
  2. विजय शाह
  3. बिसाहू लाल सिंह
  4. गौरीशंकर बिसेन
  5. यशोधरा राजे सिंधिया
  6. प्रभुराम चौधरी
  7. ऐंदल सिंह कसाना
  8. भूपेन्द्र सिंह
  9. अरविंद भदौरिया
  10. संजय पाठक
  11.  केदार शुक्ला
  12. प्रदुम्न सिंह तोमर
  13. महेंद्र सिसोदिया
  14.  इमरती देवी
  15. विश्वास सारंग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

राज्य मंत्री

  1. रमेश मेंदोला
  2. उषा ठाकुर
  3. राज्यवर्धन सिंह
  4. हरदीप डंग
  5. मोहन यादव
  6. चेतन्य काश्यप
  7. विष्णु खत्री
  8. प्रेम सिंह पटेल
  9.  गिरीश गौतम
  10. नागेंद सिंह