मध्य प्रदेश के किसानों से कर्ज वसूली नहीं : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के किसानों से कर्ज वसूली नहीं : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

कटनी:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को सूखे के संकट से उबारने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी, उनसे कर्ज की वसूली नहीं होगी और ब्याज की राशि भी सरकार देगी।

मुख्यमंत्री ने कटनी जिले के ग्राम मेहगवां और कांटी में रविवार को सूखा प्रभावित फसलों का जायजा लेने के बाद किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि बारिश न होने के कारण किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों के मुआवजा के साथ-साथ फसल बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।

शिवराज ने कहा कि किसानों से कर्ज वसूली नहीं होगी। किसान ब्याज की चिंता नहीं करें। ब्याज की राशि सरकार द्वारा भरी जाएगी। खराब फसलों से परेशान किसानों को एक साल तक राशन सामग्री प्रदान की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा के कार्य खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, "बेटी की शादी मामा कराएगा, किसान चिंता नहीं करें।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार अन्य उपाय भी कर रही है। इन उपायों से किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन एवं अन्य व्यवसाय भी कर सकेंगे। उन्होंने किसानों से कम पानी वाली फसलों की खेती करने का सुझाव दिया और कहा कि नौजवान युवक-युवतियों को रोजगार के लिए बैंकों से प्रकरण बनवाए जाएंगे।