रूस से भारत की तेल खरीद (India Russia Oil Deal) पर अमेरिका (USA) में विदेश मंत्री एस जयशंकर (Foreign Minister S Jaishankar) की तीखी टिप्पणी की विपक्ष ने तारीफ की है. सोमवार को विदेश मंत्री ने वाशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में रूस से भारत के तेल खरीदने पर "यूरोप की तुलना" करते हुए तीखी टिप्पणी की थी.
विदेश मंत्री ने पत्रकारों द्वारा एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान, पूछे गएएक सावल के जवाब में कहा था कि भारत की रूस से एक महीने में तेल की कुल खरीद संभवत: यूरोप की एक दोपहर में हुई खरीद की तुलना में कम है. जयशंकर की यह टिप्पणी तब आई थी, जब रूस से ऊर्जा आयात में कटौती के लिए भारत पर राष्ट्रपति जो बाइडेन के दबाव के बारे में सवाल पूछा गया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रूस से जितना तेल हम एक माह में खरीदते हैं, उससे ज़्यादा यूरोप एक दिन में ही खरीद लेता है : जयशंकर
जयशंकर ने तब कहा था, "मैंने देखा है कि आप तेल खरीद का उल्लेख कर रहे हैं. यदि आप रूस से ऊर्जा खरीद को देख रहे हैं, तो मैं सुझाव दूंगा कि आपका ध्यान यूरोप पर भी केंद्रित होना चाहिए. हम कुछ ऊर्जा खरीदते हैं, जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है लेकिन मुझे आंकड़ों पर संदेह है, शायद एक महीने में हमारी कुल खरीद यूरोप की एक दोपहर में हुई खरीद की तुलना में कम होगी."
“भारत अपने फैसले खुद करेगा, लेकिन...": पीएम मोदी और बाइडेन की बातचीत के बाद बोला अमेरिका
जयशंकर की टिप्पणी वाले वीडियो को ताली बजाने वाले इमोजी का उपयोग करते हुए, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उसे शानदार बताते हुए ट्वीट किया है. सत्तारूढ़ भाजपा की पूर्व सहयोगी और कट्टर प्रतिद्वंद्वी शिवसेना की ओर से सरकार के लिए यह दुर्लभ प्रशंसा है. उन्होंने लिखा है, "विदेशमंत्री की तरफ से शानदार."
Superb from EAM!????????????????
— Priyanka Chaturvedi???????? (@priyankac19) April 12, 2022
“If you're looking at India's energy purchases from Russia, I'd suggest your attention should be on Europe— our purchases for the month would be less than what Europe purchases in an afternoon” pic.twitter.com/nUuWWWIdps
बता दें कि 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक के समापन के बाद जयशंकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अपने अमेरिकी समकक्षों विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं