विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर Congress और NCP की बैठक, Shiv Sena-BJP की 30 साल पुरानी दोस्ती टूटी, पढ़ें 10 बड़ी बातें

केंद्र की मोदी सरकार में शामिल शिवसेना के इकलौते मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ट्विटर पर इस्तीफे के फैसले की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना का पक्ष सच्चा है.

Also Read in
मोदी सरकार से शिवसेना के सांसद ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली:
  1. केंद्र सरकार से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि शिवसेना जो भी कह रही थी वह सच था.
  2. महाराष्ट्र के राज्यपाल ने बीजेपी द्वारा सरकार न बनाने की बात कहने के बाद शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है.
  3. बताया जा रहा है कि आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे.
  4. एनसीपी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने से पहले शिवसेना के सामने एनडीए से अलग होने की शर्त रखी थी.
  5. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा था कि अगर शिवसेना को हमारे साथ मिलकर सरकार बनाना है तो उन्हें पहले मोदी सरकार से नाता तोड़ना होगा. 
  6. शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना में पिछले सप्ताह एक लेख के जरिए कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के साथ आने की बात कही थी. बता दें कि महाराष्ट्र में फिलहाल एनसीपी के खाते में 54, कांग्रेस के पास 44 और 56 विधायक शिवसेना के पास हैं. 
  7. हालांकि, कुछ दिन पहले कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बाद शरद पवार ने शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावना को खारिज कर दिया था.
  8. सरकार बनाने में असमर्थता दिखाने के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 
  9. इस्तीफा देने के बाद फडणवीस ने कहा था कि शिवसेना जनादेश का अपमान कर रही है. 
  10. बीजेपी और शिवसेना बीते 25 वर्षों से ज्यादा समय तक गठबंधन का हिस्सा रहे हैं. महाराष्ट्र में मौजूदा हालात की वहज से इनका गठबंधन टूटने की कगार पर है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Maharashtra Politics, BJP, NCP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com