पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई तोड़ने के कुछ हफ्तों बाद अपने रिश्ते को फिर से एक और मौका देने का फैसलाक किया है. एक्टर और इन्फ्लुएंसर आकृति ने माना कि बाहरी लोगों की राय ने उनके फैसले पर असर डाला था और उन्होंने लोगों से उनकी नई शुरुआत का सम्मान करने की अपील की है. आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक बयान में उनके फिर से एक साथ आने की पुष्टि की. उन्होंने सगाई तोड़ने के अपने फैसले की जिम्मेदारी ली और अपने करीबी लोगों के असर को भी माना. पृथ्वी शॉ ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह मैसेज शेयर किया. आकृति और पृथ्वी ने जो स्टोरी शेयर किया है उसमें लिखा है. 'एक निजी स्पष्टीकरण.."जब मैंने हमारी सगाई तोड़ी, तो मैंने अपने करीबी लोगों की राय जिन्हें लगता था कि वे हमारे रिश्ते को हमसे बेहतर जानते है.. इस बात पर असर डालने दिया कि मैं अपने मंगेतर और हमारे रिश्ते को कैसे देखती हूं" आकृति ने अपने पोस्ट में लिखा है, "मुझे लगता है कि मुझे गलत रास्ते पर ले जाया गया था, और मैंने वह फैसला बिना उस ईमानदार बातचीत के किया जिसकी हमें जरूरत थी.
आकृति ने कहा कि उन्होंने इस फैसले और उससे हुए दुख की जिम्मेदारी ली, उन्होंने आगे लिखा कि तब से दोनों ने खुलकर बात की है, एक-दूसरे को समझा है और फिर से साथ रहने का फैसला किया है. उन्होंने लिखा, "हम साथ में एक-दूसरे के लिए काफी हैं, और हमें किसी और की जरूरत नहीं है, दोनों ने लोगों से उनके फैसले का सम्मान करने को कहा क्योंकि वे नई शुरुआत कर रहे हैं.

पृथ्वी शॉ और आकृति ने मार्च 2026 में अपनी सगाई की घोषणा की थी और सोशल मीडिया पर प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं. सितंबर में, आकृति ने घोषणा की थी कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है, जिसका कारण भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्य और परिस्थितियां बताई थीं. उनका ताजा बयान उस फैसले को बदलने जैसा है, हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से उन हालात के बारे में विस्तार से नहीं बताया है जिनकी वजह से वे अलग हुए थे.
26 साल के पृथ्वी शॉ को कभी भारत के सबसे होनहार बल्लेबाजों में से एक माना जाता था. उन्होंने 2018 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया और उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाई. हालांकि, चोटों, खराब फॉर्म और लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के कारण उनकी तरक्की रुक गई.
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने के लिए 2025-26 घरेलू सीजन से पहले मुंबई से महाराष्ट्र का रुख किया. उन्होंने पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और चंडीगढ़ के खिलाफ 222 रन बनाए, लेकिन वे अभी भी भारतीय टीम की योजनाओं से बाहर हैं.
शॉ ने 2026-27 के घरेलू सीजन की शुरुआत एक शानदार पारी के साथ की है, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के 'इंडिया ए' की ड्यूटी पर होने के कारण उनकी जगह महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए, उन्होंने नई दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ 73 गेंदों में 70 रन बनाए. उनकी इस पारी में 8 चौके और 1 छक्का शामिल था, जिससे महाराष्ट्र को शुरुआती बढ़त मिली, लेकिन लंच से ठीक पहले बाएं हाथ के स्पिनर अर्जुन शर्मा ने उन्हें आउट कर दिया.
यह भी पढ़ें | वर्ल्ड कप 2027 के लिए गंभीर के लिए कैफ की चेतावनी, बोले- कोहली-रोहित नहीं, इसके बिना चैंपियन बनना मुश्किल
यह भी पढ़ें | आदित्य नंबर-1, अर्शदीप टॉप-3 में, नेशनल ओपन एथलेटिक्स में सबसे लंबा भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं