यह ख़बर 19 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारत में शीशे से बनी पहली मस्जिद लोगों के लिए खुली

खास बातें

  • भारत में शीशे से बनी पहली और पूर्वोत्तर क्षेत्र की सबसे बड़ी मस्जिद को आज लोगों के लिए खोल दिया गया। इस मस्जिद में 2000 श्रद्धालुओं के बैठने की जगह है।
शिलांग:

भारत में शीशे से बनी पहली और पूर्वोत्तर क्षेत्र की सबसे बड़ी मस्जिद को आज लोगों के लिए खोल दिया गया। इस मस्जिद में 2000 श्रद्धालुओं के बैठने की जगह है।

करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी इस मस्जिद का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री विंसेंट एच पाला ने अपराध की जांच के दौरान पुलिस की ओर से मुसलमानों को निशाना बनाए जाने की कुछ घटनाओं पर खेद जताया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पाला ने कहा कि इस मस्जिद का उद्घाटन केंद्रीय विधि मंत्री सलमान खुर्शीद को करना था, लेकिन अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह (ईजीओएम) की बैठक में हिस्सा लेने के कारण वह नहीं आ सके।