                                            शीला दीक्षित ने सुशील कुमार शिंदे से कहा है कि गैंगरेप की शिकार छात्रा की मौत के मद्देनजर उसकी याद में इंडिया गेट और उसके आसपास शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से प्रतिबंध हटाया जाए।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                नई दिल्ली: 
                                        बताया जाता है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से कहा है कि सामूहिक बलात्कार की शिकार 23-वर्षीय छात्रा की मौत के मद्देनजर उसकी याद में इंडिया गेट और उसके आसपास शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से प्रतिबंध हटाया जाए।
प्रदर्शन की आशंका से पुलिस ने इंडिया गेट और रायसीना हिल्स की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं और पूरे राजपथ पर बैरियर लगाए गए हैं। राजपथ ही इंडिया गेट को रायसीना हिल्स से जोड़ता है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री महसूस करती हैं कि इंडिया गेट और उसके आसपास शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री के नजरिये से गृहमंत्री को अवगत करा दिया गया है। पिछले सप्ताह रायसीना हिल्स और इंडिया गेट के आसपास हो रहा प्रदर्शन उग्र हो उठा था। प्रदर्शनकारियों को इंडिया गेट या रायसीना हिल्स पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने एहतियातन मध्य दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        दिल्ली गैंगरेप, गैंगरेप पीड़ित, गैंगरेप प्रदर्शन, इंडिया गेट, शीला दीक्षित, सुशील कुमार शिंदे, Delhi Gangrape Victim, Gangrape Protest, Shiela Dikshit