विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2019

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर शशि थरूर ने किया ट्वीट, 'कुछ तो दिन गुजारो दिल्ली-NCR में' लिखी तस्वीर की शेयर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जो फोटो अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट की है उसमें सिगरेट के पैकेट में सिगरेट के साथ कुतुब मिनार को भी दिखाया गया है.

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर शशि थरूर ने किया ट्वीट, 'कुछ तो दिन गुजारो दिल्ली-NCR में' लिखी तस्वीर की शेयर
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर शशि थरूर ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण लोगों की सांस फुला रहा है. आलम ऐसा है कि बीते कुछ दिनों में बढ़े प्रदूषण को देखते हुए इलाके में मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा करने पड़ी. दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण को देखते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने एक फोटो ट्वीट करते हुए इशारों में बीजेपी-आप पर हमला भी बोला है. शशि थरूर ने जो फोटो ट्वीट की है उसमें लिखा है कि 'कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में... कुछ दिन तो गुजारो दिल्ली-एनसीआर में.' इस फोटो में सिगरेट के पैकेट में सिगरेट के साथ कुतुब मिनार को दिखाया गया है. बता दें कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से हालात और खराब होते जा रहे हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई सुबह 10 बजे क्रमश: 459 और 452 रहा. कल शुक्रवार शाम चार बजे यह 496 था.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पीएम 2.5 का स्तर सुबह 10 बजे 269 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा. पीएम 10 का स्तर 436 रहा. मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि हवा की गति में थोड़ा सुधार है और धीरे-धीरे यह बढ़ सकती है. रविवार से मंगलवार तक इस क्षेत्र में 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चलने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने कहा कि चक्रवात ‘महा' और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में सात और आठ नवम्बर को बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि हालांकि हल्की बारिश होगी लेकिन यह जल रही पराली के प्रभाव को कम करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण होगी और प्रदूषकों को भी दूर करेगी.

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक, सरकार जो मास्क बांट रही है वह कारगर नहीं: AIIMS

इस साल जनवरी से पहली बार गुरुवार रात दिल्ली में एक्यूआई ‘बेहद गंभीर' या ‘आपात' स्तर में पहुंचा था. एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा', 51-100 के बीच ‘संतोषजनक', 101-200 के बीच ‘मध्यम', 201-300 के बीच ‘खराब', 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब', 401-500 के बीच ‘गंभीर' और 500 के पार ‘बेहद गंभीर एवं आपात' माना जाता है.

दिल्ली के इस एरिया में एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार, हेल्थ एमरजेंसी घोषित, जानिए बचने के तरीके

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्वीट कर हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने से होने वाले धुंए की वजह से दिल्ली के गैस चेंबर में तब्दील होने की बात कही थी. सरकारी एजेंसी ‘सफर' ने कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की हिस्सेदारी शुक्रवार को बढ़कर 46 प्रतिशत हो गई.

VIDEO: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता हुई बेहद खराब.

लेखक के बारे में
img
समरजीत सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Delhi Pollution, Pollution In Delhi-NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com