शरद यादव की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नेता शरद यादव कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेंगे. उन्होंने इस बात की घोषणा मंगलवार को की. शरद यादव ने कहा कि कर्नाटक में कुछ सीटों पर उनके अगुवाई वाले गुट का प्रभाव है, लेकिन उन्होंने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए सीटों की साझेदारी की बात नहीं बन पाने के कारण चुनाव में भाजपा को हराने के लिए उनके कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का समर्थन करने के फैसले का समर्थन किया है.
यह भी पढ़ें: अधिकारों की मांग को लेकर पहली बार दलित सड़कों पर उतरे : शरद यादव
यादव ने कहा कि कांग्रेस पर सीटों की साझेदारी के लिए दबाव बनाने के बजाय मौजूदा परिस्थतियों में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का समर्थन करना ज्यादा जरूरी है. कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रही है. गौरतलब है कि राज्य में 12 मई को मतदान होना है. मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sharad Yadav