विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

नीतीश कुमार के फैसले पर शरद यादव का जवाब- 11 करोड़ लोगों का विश्वास तोड़ दिया

शरद यादव ने कहा कि हमने 5 साल के लिए गठबंधन किया था. 11 करोड़ लोगों का विश्वास टूटा है. मैं इस यात्रा में लोगों से बात करूंगा.

Also Read in
नीतीश कुमार के फैसले पर शरद यादव का जवाब- 11 करोड़ लोगों का विश्वास तोड़ दिया
शरद यादव पर हो सकती है कार्रवाई
  • शरद यादव आज से करेंगे जनसंवाद की शुरुआत
  • पत्रकारों से कहा- गठबंधन तो 5 साल के लिए किया था
  • बिना नाम लिए कहा- 11 करोड़ लोगों का विश्वास तोड़ दिया
पटना: बिहार में महागठबंधन टूटने और फिर बीजेपी के साथ सरकार बनाने के नीतीश कुमार के फैसले से खफा शरद यादव आज से बिहार दौरे पर हैं. वह अगले तीन दिनों तक वह सात जिलों में घूम-घूमकर लोगों से संवाद करेंगे. इसकी शुरुआत करते हुए आज शरद यादव ने कहा कि हमने 5 साल के लिए गठबंधन किया था. 11 करोड़ लोगों का विश्वास टूटा है. मैं इस यात्रा में लोगों से बात करूंगा.

पढ़ें: शरद यादव को छोड़नी पड़ सकती है राज्यसभा की कुर्सी, ये हैं कार्रवाई के 6 सबसे बड़े कारण

दरअसल, इस दौरान शरद यादव पार्टी कार्यकर्ताओं का मिज़ाज भांपने की कोशिश करेंगे, हालांकि जेडीयू ने बागी शरद यादव के इस दौरे से किनारा कर लिया है. इस दौरे को शरद यादव और नीतीश कुमार के बीच औपचारिक अलगाव की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है. बिहार से लौटने के बाद शरद यादव 17 अगस्त को दिल्ली में एक सम्मेलन करने की योजना भी बना रहे हैं. हाल के दिनों में शरद यादव ने पार्टी लाइन के खिलाफ जमकर बयानबाजी की है. साथ ही बीजेपी के साथ सरकार बनाने के नीतीश के फैसले की आलोचना भी की है.

पढ़ें: शरद यादव के सामने है खुद को 'जॉर्ज फर्नांडीज' न बनने देने की चुनौती

उधर शरद यादव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी संभव है. सूत्रों के मुताबिक- उन्हें पार्टी से निलंबित किया जा सकता है. राज्यसभा में पार्टी के नेता पद से हटाया जा सकता है. पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर उनकी राज्यसभा की सदस्यता भी जा सकती है. दरअसल, जेडीयू में राज्यसभा में नया नेता चुनने पर विचार किया जा रहा है. राज्यसभा में पार्टी के 10 सांसद हैं. अपने बागी तेवरों को लेकर पार्टी की ओर से कार्रवाई की अटकलों के बीच शरद यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. NDTV से बातचीत में शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन जनता के साथ एक बड़ा करार था और इसके टूटने से जनता का विश्वास टूटा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com