विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2020

शाहीन बाग के कई प्रदर्शनकारी BJP में शामिल, AAP ने लगाए आरोप- पार्टी के इशारे पर...

शहजाद अली और डॉ मोहरीन शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल थे. रविवार को इन्होंने बीजेपी का दामन हाथ थाम लिया. सोमवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने जानबूझ कर दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर राजनीतिक लाभ लेने के लिए शाहीन बाग का प्रदर्शन कराया.

शाहीन बाग के कई प्रदर्शनकारी BJP में शामिल, AAP ने लगाए आरोप- पार्टी के इशारे पर...
AAP का आरोप- BJP के इशारे पर हुआ शाहीन बाग प्रदर्शन.
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सुर्खिर्यों में आए दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े कई प्रदर्शनकारियों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने शाहीन बाग के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं. बता दें कि शहजाद अली और डॉ मोहरीन शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल थे. रविवार को इन्होंने बीजेपी का दामन हाथ थाम लिया. सोमवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने जानबूझ कर दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर राजनीतिक लाभ लेने के लिए शाहीन बाग का प्रदर्शन कराया.

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को मोहरे की तरह इस्तेमाल करती है. CAA के विरोध में दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेस-वे को 10 महिलाओं ने 101 दिन बंद कर दिया. दिल्ली पुलिस ने इस रोड के आसपास की सड़कों को खुद बंद कर दिया.' उन्होंने कहा, 'दिल्ली पुलिस जानबूझकर शाहीन बाग का प्रर्दशन कराती रही. शाहीन बाग का सबसे ज्यादा राजनीतिक फायदा किसको हुआ? बीजेपी ने इस बार दिल्ली का चुनाव शाहीन बाग के नाम पर लड़ा. बीजेपी ने सोची-समझी रणनीति के तहत शाहीन बाग के नाम पर चुनाव लड़ा.'

भारद्वाज ने कहा, 'बीजेपी नेताओं के बयान इसी रणनीति का हिस्सा थे. बीजेपी नेता इस स्क्रिप्ट के किरदार हैं. कल शाहीन बाग के सभी बड़े चेहरे बीजेपी में शामिल हो गए. क्या वो भाजपा के लोग थे, क्या बीजेपी के इशारे पर शाहीन बाग किया गया?' उन्होंने आरोप लगाए कि 'शाहीन बाग का प्रदर्शन भाजपा ने ही कराया था. हिंदू-मुस्लिम के बीच बीजेपी ने खाई पैदा की. शाहीन बाग का हवाला देकर दिल्ली में दंगे कराए गए. फिर CAA वापिस लिए बिना शाहीन बाग़ अपने आप खत्म हो गया.'

Video: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: दिल्ली दंगा- NSA डोभाल को क्यों उतरना पड़ा सड़कों पर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA Protests In Delhi, Shaheen Bagh Protest In Delhi, BJP-AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com