विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2022

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, बठिंडा में एक डिग्री सेल्सियस तापमान 

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे यानी दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, बठिंडा में एक डिग्री सेल्सियस तापमान 
कई स्‍थानों पर कड़ाके की ठंड जारी रही और घना कोहरा छाया रहा. (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:

पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में अधिकतर स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी रही और घना कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे यानी दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

हरियाणा में बड़ा हादसा: खनन स्थल पर वाहनों पर गिरा पहाड़, 10-15 लोगों के दबे होने की आशंका

हरियाणा के अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.9, 3.8, 3, 4.4, 4.6, 5.1 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

नमाज को ताकत दिखाने का जरिया नहीं बनाना चाहिए: सीएम मनोहर लाल खट्टर

पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 4.2 और 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटियाला, पठानकोट, हलवारा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.7, 4.2, 2.7, 4.5 और 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के बठिंडा, पटियाला और हरियाणा के अंबाला में घना कोहरा छाया रहा. 

हरियाणा: भिवानी में पहाड़ दरकने से एक की मौत, 15-20 लोगों के दबे होने की भी आशंका | पढ़ें


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Severe Cold, Temperature Dip, Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com