विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2013

उत्तर भारत ठंड से ठिठुरा, दिल्ली में तापमान 2.7 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली: दिल्ली में सुबह मौसम का सबसे कम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कड़ाके की ठंड से उत्तर भारत में 22 लोगों की मौत हो गई है क्योंकि क्षेत्र में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य के काफी करीब पहुंच गया है।

दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम और कल के 4.4 डिग्री से भी कम है। वहीं, शहर में अधिकतम तापमान 15.7 रहा।

गौरतलब है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और इसके अगले दिन का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले 44 साल में सबसे सर्द दिन था।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड से सात लोगों की मौत हो गई है जहां ज्यादातर स्थानों पर पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे चला गया।

ठंड के चलते पिछले 24 घंटे में पंजाब के बठिंडा जिले में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि हरियाणा के फतेहाबाद जिले में दो लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने यहां बताया कि चंडीगढ़ का तापमान इस मौसम में न्यूनतम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर भारत ठंड, Cold, दिल्ली का तामपान, Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com