विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2019

गुजरात: होटल के सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे 4 सफाईकर्मियों समेत 7 की मौत

गुजरात: होटल के सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे 4 सफाईकर्मियों समेत 7 की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
अहमदाबाद:

गुजरात के वड़ोदरा जिले में एक होटल में सीवर साफ करने के दौरान दम घुटने से चार सफाईकर्मियों सहित सात लोगों की शनिवार को मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि वड़ोदरा शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर डभोई तहसील के फर्तिकुई गांव में स्थित दर्शन होटल में यह हादसा आधी रात के करीब हुआ. हादसे में मारे गए लोगों में तीन होटल कर्मचारी भी शामिल हैं. जिलाधिकारी किरण झावेरी ने कहा, ‘‘सफाईकर्मियों को मेनहोल साफ करने के लिए बुलाया गया था. जब एक सफाईकर्मी मेनहोल से बाहर नहीं आया तो अन्य उसे देखने अंदर गए. सभी की दम घुटने से मौत हो गई.''

आनंद विहार इलाके में सीवर की सफाई के दौरान बाप-बेटे की मौत, एक घायल

झावेरी ने कहा, ‘‘घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे. वड़ोदरा नगर पालिका का दमकल विभाग और डभोई के स्थानीय निकाय के कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया. तीन घंटे की मेहनत के बाद उन्होंने सभी शवों को बाहर निकाला.''

पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके परिजन को सौंप दिया गया.  वहीं होटल का मालिक हसन अब्बास इस्माईल बोरानिया फरार है. डभोई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शैलेष मेहता ने कहा कि चारों सफाईकर्मी पड़ोस के थुवावी गांव के रहने वाले थे. उन्हें सफाई के लिए बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि यह हादसा दर्शाता है कि मजदूरों की सुरक्षा का बिलकुल ख्याल नहीं रखा जाता है.

दिल्ली में सीवर फिर साबित हुआ 'मौत का कुआं', तीन सफाई कर्मचारियों की मौत

पुलिस ने बताया कि जहरीली गैस की चपेट में आकर सभी कर्मी बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई. इस बीच, गुजरात सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन के चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने पुलिस को होटल मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

रवीश कुमार के साथ प्राइम टाइम: आखिर किसी सफाईकर्मी को गटर में उतरना क्यों पड़ता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanitation Workers, Septic Tank Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com