विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2021

ऐतिहासिक ऊंचाई पर तेल की कीमतें: दिल्ली में 84.70 रुपये/लीटर पेट्रोल, मुंबई में 74.88 रुपये/लीटर डीजल

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों...इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने छह जनवरी से वाहन ईंधन कीमतों में संशोधन फिर शुरू किया है. इससे पहले करीब एक माह तक ईंधन कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था.

ऐतिहासिक ऊंचाई पर तेल की कीमतें: दिल्ली में 84.70 रुपये/लीटर पेट्रोल, मुंबई में 74.88 रुपये/लीटर डीजल
मुंबई में पेट्रोल का दाम 91.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 91.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.34 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 81.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
नई दिल्ली:

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन 25-25 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि हुई. इससे वाहन ईंधन के दाम नयी ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. दिल्ली में अब पेट्रोल 84.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.

मुंबई में पेट्रोल के दाम 91.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 91.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.34 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 81.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली में अब पेट्रोल के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर है. वहीं मुंबई में डीजल की कीमत रिकॉर्डस्तर पर पहुंच गई है. 

Petrol, Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, मुंबई में डीजल 81 रुपये पार

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों...इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने छह जनवरी से वाहन ईंधन कीमतों में संशोधन फिर शुरू किया है. इससे पहले करीब एक माह तक ईंधन कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था.

वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम फरवरी, 2020 के बाद उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद फिर शुरू हुआ है. हालांकि, बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट आई. ब्रेंट कच्चा तेल 11 सेंट टूटकर 55.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. एनवाईएमईएक्स लाइट स्वीट क्रूड 10 सेंट के नुकसान से 52.81 डॉलर प्रति बैरल रह गया. इससे पहले चार अक्टूबर, 2018 को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर के उच्चस्तर पर पहुंचा था. इसी दिन डीजल भी 75.45 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्डस्तर पर था.

डीजल चोरी के शक में मजदूर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, FIR दर्ज; एक पर NSA

मुंबई में भी चार अक्टूबर, 2018 को पेट्रोल 91.34 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था. मई, 2020 के बाद पेट्रोल 15.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12.59 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली में पेट्रोल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) 19.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10.85 रुपये प्रति लीटर है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel Price, Petrol Price, Petrol Price Delhi, Diesel Price In Mumbai, Historic High Price Of Oil, Petrol Price Hike In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com