विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

पोलिंग बूथ पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, देखें Video

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के दौरान मजनूं का टीला स्थित पोलिंग बूथ पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा और आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई.

Also Read in
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने थप्पड़ मारने का किया प्रयास
  • दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं
  • इस चुनाव में 672 उम्मीदवार मैदान में हैं
  • नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे
नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के दौरान मजनूं का टीला स्थित पोलिंग बूथ पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा और आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई. मतदाता केंद्र पर पोलिंग एजेंट के रूप में AAP कार्यकर्ता वहीं मौजूद थे. पोलिंग बूथ के बाहर खड़ीं अलका लांबा किसी से बात कर रही थीं, तभी एक शख्स उनसे बार-बार यह पूछ रहा था कि '22 साल का लड़का किसका है, यह तो बता दो एक बार'. इस पर गुस्से में आकर चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने थप्पड़ मारने का प्रयास किया, हालांकि शख्स के पीछे हट जाने से थप्पड़ नहीं पड़ा. इसके बाद माहौल बिगड़ गया और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा.

इस दौरान मौजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली. हालांकि पुलिस ने इस मामले में जांच जारी रखी है. पार्टी के नेता संजय सिंह ने मारपीट की घटना की शिकायत चुनाव आयोग से करने को कहा है. गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 11 बजे तक 6.96% मतदान हुआ है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 10 बजे तक 4.33%, मतदान हुआ जबकि 9 बजे तक 3.02% मतदान हुआ था.

मतदान शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर वोट डाला है. इसके अलावा जस्टिस आर भानुमति, बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने भी मतदान किया. दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में इन तीनों दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

केजरीवाल के बेटे ने पहली बार डाला वोट, बोले- परिवार के साथ किया मतदान, आपकी भागीदारी लोकतंत्र को करती है मजबूत

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं. इस चुनाव में 672 उम्मीदवार मैदान में हैं. दिल्ली के करीब 1.47 करोड़ मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली पर किसका राज होगा. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alka Lamba, Congress Candidate, AAP Worker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com