New Delhi:
राजधानी में चल रही शीतलहर की वजह से दिल्ली सरकार ने शनिवार को शहर के स्कूलों में अवकाश 13 जनवरी तक बढ़ा दिया। बहरहाल, 14 जनवरी को लोहड़ी पर्व की वजह से छुट्टी होने के कारण स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे। एक अधिकारी ने बताया सरकार ने शीतलहर के कारण 13 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी किया है। सभी स्कूलों को इसका पालन करना होगा। इससे पहले, 5 जनवरी को दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को शीतलहर के कारण 10 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए थे। राजधानी इन दिनों शीतलहर की चपेट में है और 26 दिसंबर के बाद से ठंड के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कई दिनों से यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। शनिवार का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार का भी न्यूनतम तापमान इतना ही था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शीतलहर, दिल्ली, स्कूल, छुट्टी