विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

पर्यावरण फंड का इस्‍तेमाल ना करने पर SC ने केन्‍द्र को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण को लेकर CAMPA फंड का इस्तेमाल ना करने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई है.

पर्यावरण फंड का इस्‍तेमाल ना करने पर SC ने केन्‍द्र को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण को लेकर CAMPA फंड का इस्तेमाल ना करने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि हमने कार्यपालिका पर भरोसा किया था, लेकिन ये भरोसा अब जाता रहा है्. विडंबना है कि फंड मौजूद है लेकिन कार्यपालिका ने इसके इस्तेमाल के लिए कोई कदम नहीं उठाया. 

कोर्ट ने कहा कि हमारी जानकारी के मुताबिक ये फंड एक लाख करोड़ है. कोर्ट ने MOEF को बताने को कहा है कि कितना फंड जमा हुआ और कितना खर्च हुआ. इस मामले की अगली सुनवाई 9 मई को होगी. 

ये फंड माइन्स और औद्योगिक इकाइयों से वन और पर्यावरण के लिए सेस के जरिए इकट्ठा किया जाता है.
 
लेखक के बारे में
img
आशीष भार्गव
Senior Editor – Legal News
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com