विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2013

यमुना बचाओ : दिल्ली पहुंचा आंदोलकारियों का जत्था

नई दिल्ली: यमुना की सफाई को लेकर आंदोलन कर रहे हजारों लोगों का काफिला यमुना मुक्ति यात्रा के तहत दिल्ली पहुंच चुका है। वृंदावन से पैदल चलकर यहां पहुंचे लोग सरकार से समाधान की उम्मीद में अपने काफिले को सरिता विहार के पास आली गांव में रोके हुए हैं।

इन लोगों ने अपनी मांगें मानने के लिए सरकार को 3 बजे तक का समय दिया है। उनका कहना है कि बात नहीं मानी गई तो वे जंतर−मंतर की ओर कूच करेंगे। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने इस मामले में यूपी, दिल्ली और हरियाणा की सरकारों से बातचीत कर हल निकालने का भरोसा दिलाया है। ये लोग यमुना में हाथीकुंड बैराज से 70 फीसदी ज्यादा पानी छोड़े जाने और यमुना में कारखानों और नालों की गदंगी गिरने से रोकने के इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यमुना बचाओ, यमुना का सफाई, यमुना के लिए आंदोलन, यमुना के लिए मार्च, Save Yamuna, Yamuna