हैदराबाद:
सत्य साईं ट्रस्ट को आंध्र प्रदेश सरकार ने नोटिस भेजा है। नोटिस में ट्रस्ट से कहा गया है कि वो संपत्ति का खुलासा करे। सरकार ने ट्रस्ट को 10 दिन का समय दिया जिसके भीतर ट्रस्ट को अपनी संपत्ति की जानकारी सरकार को देनी है। गौरतलब है कि सत्य साईं ट्रस्ट की संपत्ति पर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहा है। एक गाड़ी में 35 लाख रुपये पकड़े जाने के बाद से पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। साथ है ट्रस्ट के कुछ सदस्यों से पूछताछ भी की गई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सत्य साईं ट्रस्ट, संपत्ति, सरकार, Satya Sai, Trust, Property