विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2011

नोटों से भरा बैग मुझे अमर सिंह ने दिया : सक्सेना

नोटों से भरा बैग मुझे अमर सिंह ने दिया था ये कहना है कैश फॉर वोट मामले में गिरफ्तार संजीव सक्सेना का।
New Delhi: नोटों से भरा बैग मुझे अमर सिंह ने दिया था ये कहना है कैश फॉर वोट मामले में गिरफ्तार संजीव सक्सेना का। सूत्रों के मुताबिक संजीव सक्सेना ने पूछताछ में ये जानकारी दी है। पुलिस अब उस कार के ड्राइवर को खोज रही है जिसमें संजीव सक्सेना बैग लेकर आया था जिससे सक्सेना की बातों की सच्चाई पता लगाई जा सके। इधर, पुलिस इस मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह से पूछताछ की तैयारी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अमर सिंह और बीजेपी सांसद अशोक अर्गल से पूछताछ के लिए गृह मंत्रालय से इजाजत मांगी है। पुलिस का कहना है कि बीजेपी के तीनों मंत्रियों को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है क्योंकि कानून के मुताबिक घूस लेने वाला भी दोषी होता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संजीव सक्सेना, कैश फॉर वोट, अमर सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com