सलमान खान की फाइल फोटो
- जोधपुर की एक अदालत 1998 काला हिरण शिकार मामले में फैसलाा सुरक्षित रखा
- यह मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है
- अदालत पांच अप्रैल को सुनाएगी फैसला
जोधपुर:
जोधपुर की एक अदालत 1998 के काला हिरण शिकार मामले में फंसे अभिनेता सलमान खान के मामले में पांच अप्रैल को फैसला सुनाएगी. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर ग्रामीण) की अदालत में यह मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है, यहां मामले की अंतिम सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया.
वरुण धवन के लिए सलमान खान आखिर क्यों हैं सबसे बेस्ट, कहा कुछ ऐसा
मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. इसे खान तथा एक स्थानीय व्यक्ति समेत अन्य अरोपियों की मौजूदगी में पांच अप्रैल को सुनाया जाएगा.
सलमान के वकील एचएम सारस्वत ने कहा, ‘‘ 23 अक्तूबर को अभियोजन की बहस पूरी होने के बाद हमने पिछले वर्ष 28 अक्तूबर को अपनी बहस शुरू की और चार फरवरी को इसे पूरा कर लिया.’’
गौरतलब है कि सलमान पर‘ हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान दो अक्तूबर 1998 को कनकानी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Black Buck Poaching Case