विज्ञापन

Tere Naam Craze: तेरे नाम का 23 साल बाद भी क्रेज, सिनेमाघरों में रि रिलीज हुई तो सलमान खान के लगन लगी गाने पर झूमे फैंस

तेरे नाम री-रिलीज हो गई है, जिसके बाद सलमान खान के फैंस का सिनेमाघरों से वीडियो वायरल हो रहा है. 

Tere Naam Craze: तेरे नाम का 23 साल बाद भी क्रेज, सिनेमाघरों में रि रिलीज हुई तो सलमान खान के लगन लगी गाने पर झूमे फैंस
तेरे नाम के गाने पर सलमान खान के फैन्स ने किया डांस
नई दिल्ली:

2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान का ‘राधे' वाला किरदार आज भी लोगों को याद है. उस समय उनका हेयरस्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल इंटेंसिटी उस दौर में जबरदस्त ट्रेंड बन गई थी. कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार 'तेरे नाम' आज पर्दे पर दोबारा रिलीज की गई, जिसके चलते सोशल मीडिया पर सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले फैंस ने लोगों का रिएक्शन वीडियो शेयर किया है, जिसमें तेरे नाम के गाने पर दर्शक डांस करते हुए और सीटियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं. 

तुझसे मेरी लगन लगी गाने पर लोगों ने किया जमकर डांस

एक्स पर शेयर किए गए वीडियो पर दर्शक सीट से उठकर स्क्रीन के सामने जाकर तेरे नाम के लगन लगी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ फैंस को डांस करते हुए भी देखा जा सकता है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, फेवरेट गाना. दूसरे यूजर ने लिखा, ईद पर रिलीज होनी थी. तीसरे यूजर ने लिखा, ओजी फिल्म है. 

ये भी पढ़ें- 27 फरवरी को फिर से रिलीज हो रही वो फिल्म, जिसे 23 साल पहले देखने सिनेमाघरों के आगे लगी थी आशिकों की लंबी लाइनें, एक्टर को बनाया सुपरस्टार

तेरे नाम के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान

'तेरे नाम' की कहानी ऐसे युवा की है, जिसे एक सीधी-साधी लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन हिस्से में प्यार नहीं, सिर्फ सजा आती है. फिल्म का क्लाइमेक्स भी डिप्रेस कर देने वाला है. इस फिल्म के लिए सबसे पहले आमिर खान को ऑफर हुआ था. हालांकि आमिर खान ने फिल्म करने से इनकार नहीं किया था, लेकिन किरदार के लिए खुद को तैयार करने के लिए 2 साल का लंबा समय मांगा था. मेकर्स के पास इतना समय नहीं था कि वे एक किरदार को फाइनल करने के लिए 2 साल का समय लें, जिसके बाद फिल्म अनिल कपूर के पास गई, लेकिन उन्होंने फिल्म की कहानी सुनने के बाद मना कर दिया. अब मेकर्स परेशान कि कौन सा हीरो फिल्म के लिए लाया जाए. 

सलमान खान ने तेरे नाम की कहानी सुनते ही कर दी थी हां

'तेरे नाम' के बेहतरीन गाने लिखने वाले गीतकार समीर अनजान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि सलमान खान ने फिल्म की कहानी सुनते ही हां कर दी थी, क्योंकि वे खुद जिंदगी के उस बुरे दौर से गुजर रहे थे. साल 2002 में अभिनेता ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ था और उस वक्त उनका व्यवहार में काफी परिवर्तन भी देखा गया था. समीर ने बताया कि फिल्म का गाना 'क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती' सुनकर अभिनेता बहुत रोए थे और उन्होंने गाने में किसी भी बदलाव के साथ गाने को बनाने के लिए कहा था.गीतकार के मुताबिक, सलमान का मेंटल स्टेटस ऐसा था कि वे खुद को फिल्म की कहानी और उस दर्द से पूरी तरह जोड़ पा रहे थे. यही कारण रहा कि राधे का किरदार निभाने में अभिनेता को परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ फिल्म के काम को पूरा किया था. 

ये भी पढ़ें- Tere Naam Collection: 23 साल बाद सलमान की फिल्म के पास हिट होने का आखिरी मौका, कमाने होंगे 5 करोड़ 50 लाख

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com