विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Mar 28, 2022

रूस के विदेश मंत्री लावरोव की अगले एक सप्ताह में भारत यात्रा संभावित

विदेश मंत्रालय या रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित यात्रा पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Read Time: 3 mins
रूस के विदेश मंत्री लावरोव की अगले एक सप्ताह में भारत यात्रा संभावित
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अगले एक सप्ताह में भारत आ सकते हैं
नई दिल्‍ली:

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov)के अगले एक सप्ताह में भारत आने की उम्मीद है और इस दौरान मुख्य जोर नई दिल्ली द्वारा मॉस्को से तेल और सैन्य उपकरण की खरीद के लिए भुगतान प्रणाली पर चर्चा पर रहने की उम्मीद है. यह जानकारी इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने सोमवार को दी. गौरतलब है कि मॉस्को द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य आक्रमण शुरू किए जाने के बाद से यह रूस की ओर से भारत की सर्वोच्च स्तरीय यात्रा होगी.

विदेश मंत्रालय या रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित यात्रा पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.पिछले कुछ हफ्तों में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, अमेरिका के राजनीतिक मामलों की अवर विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड और ऑस्ट्रिया और यूनान के विदेश मंत्रियों सहित भारत की कई उच्च स्तरीय यात्राएं हुई हैं.ब्रिटिश विदेश सचिव लिज़ ट्रस गुरुवार को भारत दौरे पर आने वाली हैं.

लावरोव की प्रस्तावित यात्रा के बारे में ऊपर उद्धृत लोगों ने कहा कि इस दौरान मुख्य ध्यान रूसी कच्चे तेल और सैन्य उपकरण की भारत द्वारा खरीद के लिए भुगतान प्रणाली पर होने की संभावना है.रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों ने उस देश को भुगतान करने में कठिनाइयां उत्पन्न की हैं. पता चला है कि दोनों पक्ष रुपये-रूबल भुगतान प्रणाली को सक्रिय करने पर विचार कर रहे हैं.कई अन्य प्रमुख शक्तियों के विपरीत, भारत ने अभी तक यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की आलोचना नहीं की है और उसने रूसी आक्रमण की निंदा करने वाले प्रस्तावों पर संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर मतदान से परहेज किया है.

- ये भी पढ़ें -

* 'चौबे से छब्बे बनने गए थे और दुबे ...' : मुकेश सहनी के मंत्रीमंडल से बर्खास्तगी पर बोले JDU सांसद
* "जब विधानसभा में सीएम योगी ने अखिलेश यादव से मुस्कुराकर मिलाया हाथ, देखें Video
* "व्हीलचेयर पर बैठी महिला यात्री की तलाशी के लिए कपड़े उतरवाए, CISF कर्मी सस्पेंड

पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, भिड़ते नजर आए TMC और BJP विधायक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com