रोहतक : लड़की से बदसलूकी, दोस्ती का ऑफर ठुकराने पर सरेआम मारे थप्पड़

रोहतक : लड़की से बदसलूकी, दोस्ती का ऑफर ठुकराने पर सरेआम मारे थप्पड़

सरेआम छात्रा की पिटाई

रोहतक:

हरियाणा के रोहतक में एक लड़की से बदसलूकी का मामले सामने आया है। शहर के सदर थाने के पास दसवीं के एक छात्र ने 12वीं की एक छात्रा का पीछा कर उसे सरेआम थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

लड़की का आरोप है कि महीनेभर से ये लड़का उसे परेशान कर रहा था। लड़की ने दोस्ती का ऑफर ठुकराते हुए लड़के को थप्पड़ मारा था। उसी का बदला लेने के लिए उसने यह हरकत की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाद में लड़की और उसकी सहेली के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने वीडियो के ज़रिये लड़कियों से संपर्क साधा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।