राजस्थान में गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) के राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सड़कें कैटरीना कैफ (Katrina kaif') के गालों जैसी बनानी चाहिए. बता दें कि गुढ़ा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में आए थे. पौंख गांव में जब स्वागत कार्यक्रम में लोगों ने सड़क की मांग की तो उन्होंने पहले कहा कि हेमामालिनी के गालों जैसी सड़क होनी चाहिए फिर पब्लिक से बोले कि वो नई हीरोइन का नाम नहीं जानते, पब्लिक से जब कैटरीना कैफ का नाम सामने आया तो फिर गुढ़ा बोले सड़क कैटरीना कैफ के गालों जैसी होनी चाहिए. मौके पर मौजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को मजाकिया लहजे में कहा कि मेरे इलाके में कैटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें बनानी चाहिए. राज्यमंत्री के इस बयान की काफी चर्चाएं हो रही हैं. मंत्री के बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है. मंत्री मौके पर अधिकारियों को अपने इलाके में विकास के कार्यों और योजनाओं को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर गुढ़ा जगह- जगह स्वागत भी किया गया.
लालू भी फंस चुके हैं ऐसे विवाद में
ये पहली बार नहीं है जब सड़क की तुलना किसी अभिनेत्री के गालों से की गई हो. इससे पहले लालू प्रसाद यादव भी अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों से कर चुके हैं.उनके भी इस बयान पर काफी विवाद हुआ था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रविवार को ही ली थी मंत्री ने शपथ
बता दें कि राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 15 विधायकों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली और राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी. इनमें से 11 विधायकों ने कैबिनेट व चार विधायकों ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी. कांग्रेस सरकार अगले महीने अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है और मंत्रिमंडल में यह पहला फेरबदल है जिसे पार्टी आलाकमान द्वारा क्षेत्रीय व जातीय संतुलन के साथ साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. राज्यपाल मिश्र ने विधायक हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई. वहीं, जाहिदा खान, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढ़ा व मुरारीलाल मीणा को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी. शपथ लेने के बाद अब राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान ने उन्हें विवादों में ला दिया है.
ये VIDEO भी देखें - गौतम गंभीर को मिली 'जान से मारने' की धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं