देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के काम को तत्काल रोकने की मांग की है. आरजेडी के सीनियर नेता मनोज झा ने NDTV से बात करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि सेंट्रल विस्टा प्रोटेक्ट के कंस्ट्रक्शन के काम को फौरन रोका जाए, उन्होंने इसे जरूरी काम का दर्जा दिए जाने पर आपत्ति उठाई है. उन्होंने कहा कि यह नैतिक रुप से गलत है. दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं होगा जहां इस तरह से अनैतिक और अरुचिकर काम किया जा रहा होगा.
कोविड महामारी के दौरान लोगों की परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया. बकौल मनोज झा, भारत के लोगों को सरकार, ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करवा पा रही है. इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है यहां तक कि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को पैरवी लगानी पड़ रही है. उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर सरकार में संवेदना का इतना अभाव क्यों है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनोज झा से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस पर सवाल उठा चुके हैं. राहुल गांधी ने कोविड महामारी के संकट के बीच ‘सेंट्रल विस्टा' परियोजना के तहत काम आगे बढ़ाए जाने और उसकी प्राथमिकताओं को लेकर सवाल खड़े किए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं