मुंबई:
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने चेयरमैन और प्रबंध निदेशक की निजी सुरक्षा बढ़ाने के लिए दुनिया की सबसे आधुनिक बख्तरबंद कार खरीदी है। सूत्रों के अनुसार मर्सिडीज़ बेंज की इस बख्तरबंद कार का शनिवार को मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में रजिस्ट्रेशन कराया गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की कार लेवल-नौ की प्रतिरोधक क्षमता (वीआर-9) से लैस है। जो कि वर्तमान में उपलब्ध सबसे अधिक प्रतिरोधक क्षमता है। इसे बेंज के जर्मन स्थित सिंडेलिंगेन कारखाने में खासतौर पर तैयार किया गया।
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के प्रवक्ता को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं आया।
हालांकि, इसकी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी का चेयरमैन होने के नाते मुकेश अंबानी कंपनी के 28 लाख शेयरधारकों के हितों के संरक्षक हैं। अप्रैल 2013 से ही उनके पास जेड श्रेणी की सुरक्षा है। सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर ही यह कदम उठाया गया है और बख्तरबंद वाहन लिया गया।’
दुनियाभर में दिग्गज उद्योगपतियों, राजनेताओं तथा अन्य क्षेत्र के लोगों की उम्दा सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस प्रकार के वाहन की मांग बढ़ती जा रही है।
सूत्र के अनुसार यह बात इस तथ्य से साबित होती है रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2015 के बख्तरबंद मॉडल एस600 के लिए 57वां नंबर मिला था। इस सप्ताह की शुरुआत में कार के भारत में पहुंचने से पहले कंपनी को इसके लिए आठ महीने इंतजार करना पड़ा।
मर्सिडीज बेंज एस 600 का आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा लेवल-9 के बख्तरबंद वाहन तैयार करने के लिये अलग से जो खर्च आता है उसमें सुरक्षा उपायों पर आयात शुल्क और बीमा तथा अन्य शुल्क लगते हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 2015 माडल एस600 वी-9 बख्तरबंद वाहन भारत में इस तरह का पहला वाहन है। अभिनेता आमिर खान के पास 2014 मॉडल है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रिलायंस इंडस्ट्रीज, चेयरमैन, बख्तरबंद कार, मर्सिडीज़ बेंज, आरटीओ, बुलेटप्रूफ कार, RIL, Mercedes, Mukesh Ambani, RTO