विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2020

NCB ने कोर्ट में बताया- सुशांत राजपूत के इस्तेमाल के लिए ड्रग्स मंगवाती थीं रिया चक्रवर्ती

एजेंसी ने कोर्ट के सामने बताया कि पूछताछ में रिया के बयानों से यह साफ है कि 'वो एक ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर' हैं और वो सुशांत राजपूत के इस्तेमाल के लिए ड्रग्स मंगाती थीं.

NCB ने कोर्ट में बताया- सुशांत राजपूत के इस्तेमाल के लिए ड्रग्स मंगवाती थीं रिया चक्रवर्ती
NCB ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था.
  • NCB ने रिया को कोर्ट में किया था पेश
  • कहा- सुशांत के लिए ड्रग्स मंगवाती थीं रिया
  • 'पेमेंट और डिलीवरी भी देखती थीं'
मुंबई:

सुशांत राजपूत की मौत के सिलसिले में ड्रग्स इस्तेमाल के आरोपों (Drugs Use Allegations) की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने मंगलवार को मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार (Rhea Chakraborty Arrested) कर लिया. एजेंसी ने रिया को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें एक मुंबई कोर्ट में पेश किया था. एजेंसी ने कोर्ट के सामने बताया कि पूछताछ में रिया के बयानों से यह साफ है कि 'वो एक ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर' हैं और वो सुशांत राजपूत के इस्तेमाल के लिए ड्रग्स मंगाती थीं. एजेंसी ने तीन राउंड की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया है. 

एनसीबी अधिकारियों ने रिया की कस्टडी नहीं मांगी है. उनका कहना है कि उनको जितनी जानकारियों और सबूतों की जरूरत थी, वो सब उनके पास है. उनकी जमानती याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

एजेंसी ने कोर्ट में अपनी रिमांड ऐप्लीकेशन में बताया कि रिया चक्रवर्ती 'सुशांत राजपूत के इस्तेमाल के लिए ड्रग्स मंगाती थीं'. इसमें यह भी कहा गया था कि वो सुशांत राजपूत के साथ ड्रग्स के लिए पैसों का लेन-देन देखती थीं. उन्हें 'हर डिलीवरी और पेमेंट' की जानकारी होती थी और कभी-कभी वो खुद पेमेंट और कौन सी ड्रग्स लेनी हैं, ये कन्फर्म करती थीं.

यह भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर हंसल मेहता का ट्वीट- न आत्महत्या के लिए उकसाने, न ही मनी लॉन्डरिंग, न ही हत्या...

एजेंसी ने यह भी बताया कि रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ने भी बताया कि वो अब्देल बासित परिहार के जरिए कैज़ान इब्राहिम और ज़ैद से ड्रग्स डिलीवरी कराता था. एजेंसी की जांच में इन तीनों को ड्रग्स डीलर बताया गया है और इन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. शौविक चक्रवर्ती को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था.

एजेंसी ने बताया कि सुशांत के सहयोगी, उनके हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और उनके कुक दीपेश सावंत ड्रग्स की डिलीवरी रिसीव करते थे. दोनों ने पूछताछ में इसमें अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है.

बता दें कि NDTV के साथ एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत राजपूत मैरूआना का इस्तेमाल करते थे लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया था कि वो खुद ड्रग्स लेती थीं या फिर खरीदने में सुशांत की मदद करती थीं. 

Video: सिटी सेंटर: रिया की जमानत अर्जी खारिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Death Probe, Rhea Chakraborty Arrested By NCB, Drugs Use Allegations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com